अब तो मुझे पहचानोगे मैं कौन हूं..गाली देकर पूर्व विधायक के दामाद को कनपटी पर दागी गोली
अलीगढ़ के एएमयू के एबीके बॉयज स्कूल के कंप्यूटर शिक्षक राव दानिश अली की बुधवार देर रात स्कूल परिसर में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। स्कूटी सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने इस दुस्साहसिक वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब वह लाइब्रेरी की कैंटीन परिसर में दो साथियों संग टहल रहे थे। भागते समय बदमाशों ने करीब 10 राउंड फायरिंग की। इससे एएमयू में दहशत फैल गई।दानिश के ससुर मोहम्मद उल्लाह चौधरी मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा सीट से विधायक रहे हैं। राव दानिश अली...अब तो मुझे पहचानोगे मैं कौन हूं...फिर गालियां देते हुए पिस्टल से सीधे कनपटी पर गोली दाग दी। दो पिस्टल से करीब 10 राउंड फायर होने की बात कही जा रही है। पहली गोली लगते ही दानिश नीचे गिर पड़े। यह देख उनके साथ टहल रहे दोस्त इमरान व गोलू ने शोर मचाते हुए दौड़ लगा दी। इसके बाद नकाबपोश बदमाश भाग गए। पुलिस पूछताछ में यह जानकारी दोनों प्रत्यक्षदशियों ने पुलिस को दी है।सूचना पर एसएसपी सहित पूरा अमला व एएमयू के अधिकारी मेडिकल पहुंच गए। घटनास्थल पर टीम लगाकर जानकारी जुटाई जा रही है। खबर पर मेडिकल कॉलेज में समर्थकों व परिचितों की भीड़ लगी हुई थी।



