जबलपुर l पाटन के नुनसर में बीती देर शाम खेत से लौट रहे बाइक सवार एक शख्स को महिला ने बीच रास्ते में चकमा दे दिया। महिला ने ठाकुर दास पटेल को हाथ देकर रोका फिर उसकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया, जिससे वह मौके पर ही गिर गया। इसके बाद महिला के साथियों ने मारपीट करते हुए गोलियां दाग दी, जिससे पेट व गले में युवक को गोली लगी और निकल गई।खून से लथपथ युवक किसी तरह अपनी जान बचाकर भागा। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। ग्राम लुहारी निवासी वंदना काछी ने यह जाल बिछाया था। गोपाल काछी, ठक्कू उर्फ ठाकुर  महिला के साथ थे। इन लोगों ने महिला के इशारे पर युवक के साथ मारपीट की है। ठाकुरदास पटेल के चेहरे, सिर और कान में चोटें आई हैं। गोली लगने के बाद आरोपियों ने पीड़ित को मृत समझकर मौके से फरार हो गए। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।