इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में मंगलवार तड़के खनिज अधिकारी के खिलाफ लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की। देवास में पदस्थ इस अधिकारी के इंदौर में तुलसी नगर स्थित घर सहित करीब 4 जगहों पर छापेमारी की गई है। खनिज अधिकारी डॉ. मोहन सिंह खतेड़िया के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत पर छापेमारी कार्रवाई की गई है।खनिज अधिकारी मोहन सिंह वर्तमान में देवास में पदस्थ है, इंदौर लोकायुक्त द्वारा एक साथ चार स्थानों पर अलग-अलग कार्रवाई की जा रही है। जिसमें देवास, पीथमपुर, उज्जैन और इंदौर में एक साथ कार्रवाई की गई। जिस गिट्टी खदान की बात की जा रही थी उसकी कीमत 10 करोड़ के लगभग बताई जा रही है। एक रेत की खदान भी मोहन सिंह द्वारा संचालित की जा रही थी। घर में सोने-चांदी के जेवर भी मिले हैं, जिनकी कीमत आंकी जा रही है। छापेमारी में करीब 3 लाख से ज्यादा का कैश भी बरामद हुआ है।मोहन सिंह 1991 में निरीक्षक पद पर भर्ती हुए थे और वर्तमान में डीएसपी रैंक तक पहुंच गए थे। गिट्टी खदान की कीमत 10 करोड़ रुपए बताई जा रही है, रेत खदान का भी आंकड़ा जल्द सामने आ जाएगा। घर के बाहर दो लग्जरी गाड़ी भी थी। अन्य मकानों पर भी सर्चिंग के दौरान कुछ चार पहिया वाहन मिले हैं जिनकी कीमत भी जल्द जोड़ी जाएगी। अब तक वह इंदौर, देवास, धार, उज्जैन में पदस्थ रह चुके हैं