भोपाल। केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान रेवांचल एक्सप्रेस से सतना के लिए भोपाल से रवाना हुए l ट्रेन में मामा यानि शिवराज सिंह चौहान जिस डिब्बे में बैठे थे वहां लोग उनके पास आने लगे और स्वागत, सत्कार करने लगे ,साथ ही साथ फोटो भी खिंचानें और सेल्फी ली जाने लगी l केंद्रीय कृषि मंत्री अन्य डिब्बों में भी गए l वहां भी यही हाल था जिसने उनको देखा वह दौडा़ चला आया फिर शुरू हुआ दूर स्वागत ,सत्कार और सेल्फी का दौर ..केंद्रीय कृषि मंत्री की सादगी वाले अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ l