जन्मदिवस के अवसर पर राज्य मंत्री श्रीमती बागरी ने किया पौधारोपण
सतना l नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी रविवार को ग्राम पंचायत नैना में एम.पी. बिरला प्रबंधन द्वारा आयोजित एक पेड़ मां के नाम अभियान कार्यक्रम में शामिल हुई। जन्म दिवस के अवसर पर उन्होंने वृक्षारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही पोषण किट वितरण एवं मेधावी छात्र सम्मान समारोह कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए ज़रूरतमंदों को पोषण किट वितरित किया तथा प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर शुभकामनाएं दी। राज्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण, पोषण जागरूकता एवं शिक्षा को प्रोत्साहन सहित तीनों ही क्षेत्रों में एक प्रेरणादायक पहल है। मेरे जन्मदिवस के अवसर पर समाज व प्रकृति के प्रति अपने उत्तरदायित्व को निभाने का यह अवसर मिलना मेरे लिए अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय रहा।



