MP - फिर मुसीबत में पड़ गए मंत्री जी ! कैसे कर पाएंगे अपना बचाव
भोपाल l सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी के बाद एक बार फिर मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह की मुश्किलें बढ़ गई है l उनके द्वारा दिया गया बयान अभी तक उनका पीछा नहीं छोड़ रहा है l हर बार भी किसी न किसी तरीके से राहत पा जाते हैं परंतु एक बार फिर वे मुश्किल में पड़ गए हैं l दर असल सुप्रीम कोर्ट ने मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया को लेकर की गई विवादित टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ केस रजिस्टर्ड न होने को लेकर नाराजगी जताई है । सर्वोच्च अदालत के चीफ जस्टिस सूर्यकांत तो यहाँ तक कह गए कि- इनफ इज इनफ.. यानि बहुत हो गया। अब सुप्रीम कोर्ट ने मध्यप्रदेश सरकार को डायरेक्शन दिए कि- उनके खिलाफ़ केस रजिस्टर करिए। अब देखना यह है कि सरकार केस दर्ज करती है या नहीं और मंत्री विजय शाह एक बार फिर इस मुसीबत से बाहर निकाल पाते हैं कि नहीं ...


