अमृतसर l पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के जिला मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा की खुदकुशी से जुड़े मामले को लेकर आखिरकार मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने इस्तीफा दे दिया है l रंधावा ने खुदकुशी से पहले एक वीडियो में इसके लिए ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को जिम्मेदार ठहराया था l मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अधिकारी द्वारा आत्महत्या करने और वीडियो में मंत्री को इसके लिए जिम्मेदार ठहराए जाने का मामला सामने आया है और इसके चलते भुल्लर से इस्तीफा ले लिया गया है l

जांच प्रभावित न हो इसलिए भुल्लर का इस्तीफा लिया- CM
उन्होंने कहा, ''लालजीत सिंह भुल्लर से इस्तीफा लिया गया है ताकि वे इस मामले में जांच को प्रभावित न कर सकें और मुख्य सचिव को इस मामले जांच के आदेश दिए गए हैं l जो भी तथ्य जांच में सामने आयेंगे उनके ऊपर कार्रवाई की जाएगी l' दरअसल गगनदीप सिंह रंधावा ने सलफास खाने से पहले एक वीडियो बनाया था जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि वे मंत्री भुल्लर की वजह से ये कदम उठा रहे हैं l