जब दाना खाने के बाद मोर ने अनोखे अंदाज में लड़की को कहा शुक्रिया
एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर खूब धूम मचा रहा है, जिसमें पार्क में टहल रही एक लड़की ने जैसे ही प्यार से मोर को दाना खिलाया, उसके बाद राष्ट्रीय पक्षी ने जो किया, उसे देखकर हर कोई बोला, “वाह, क्या संस्कार हैं!” दाना खाते हुए मोर अचानक दूर हटता है और अपने खूबसूरत पंख फैलाकर डांस करने लगता है. डांस करते हुए मोर अपने सभी पंखों को ऐसे फैलाता है जैसे लड़की का शुक्रिया अदा कर रहा हो. मोर को देखकर लड़की भी एक बार के लिए हैरान रह जाती है



