मध्यप्रदेश के मऊगंज से विधायक प्रदीप पटेल 23 दिनों से लापता है ,उनका कोई अता-पता नहीं चल रहा है l वहीं उनका मोबाइल भी बंद है, वह गणतंत्र दिवस समारोह में भी उपस्थित नहीं हुए l कहा जा रहा है कि विधायक को मूसा गैंग से खतरा है जबकि पुलिस का कहना है कि इस क्षेत्र में मूसा गैंग का कोई अस्तित्व ही नहीं है दरअसल एक जमीन से जुड़ा विवाद है जिसके चलते राजनैतिक ड्रामा चल रहा है l अब इस जमीन विवाद के दूसरे पक्ष से अनिल पांडे लापता बताए जा रहे हैं l वे लगभग 36 घंटे से लापता है l उनके भाई ने पुलिस में शिकायती आवेदन दिया है और विधायक प्रदीप पटेल और कांग्रेस नेता विनोद मिश्रा पर सीधा-सीधा आरोप लगाया है l अनिल पांडे रात 9:00 बजे घूमने के लिए निकले थे इसके बाद उनका कोई पता नहीं चला है l पुलिस इस सियासी ड्रामे में उलझ कर रह गई है l अब पुलिस के लिए अनिल पांडे को खोजना भी एक चुनौती बन गया है जबकि विधायक प्रदीप पटेल खुद 23 दिनों से मोबाइल बंद कर लापता है या अज्ञातवास पर है l