विधायक कहिंन : ना तो मैं किसी से डरता हूं और ना ही मुझे किसी की चेतावनी का कोई भय है
उज्जैन उत्तर के विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा के एक बयान ने सभी को चौंका दिया है। उन्होंने कहा कि लैंड पूलिंग निरस्त होना चाहिए और वह 26 दिसंबर को उज्जैन में होने वाले किसानों के आंदोलन में उनके साथ हैं।विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने मोर्चा खोलते हुए कहा की लैंड पूलिंग निरस्त होना चाहिए। सिंहस्थ क्षेत्र में लगभग 10 लाख की आबादी बसी हुई है। मेरा चुनावी वादा था कि मैं इस भूमि को सिंहस्थ क्षेत्र से मुक्त कराऊंगा इसीलिए इस भूमि को आवासीय पत्र प्रदान किया जाना चाहिए। मैं सरकार के खिलाफ नहीं हूं, मैं किसानों के साथ हूं, जिन्होंने मुझे वोट दिया है।उन्होंने कहा कि ना तो मैं किसी से डरता हूं और ना ही मुझे किसी की चेतावनी का कोई भय है, लेकिन जनप्रतिनिधि होने के नाते मेरा धर्म है कि मैं किसानों के साथ खड़ा रहूं। आपने कहा कि गलती किसी की भी हो, लेकिन उस क्षेत्र में लैंड पूलिंग नहीं होना चाहिए। लैंड पूलिंग निरस्त हो।



