दतिया के राजगढ़ चौराहे पर कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का पुतला दहन कर चप्पल मारी गई,  बरैया ने महिलाओं के खिलाफ विवादित बयान दिया था l

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का पुतला दहन...      दतिया।आज राजगढ़ चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के द्वारा भांडेर विधायक फूल सिंह बरैया का पुतला दहन किया गया। कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के द्वारा महिलाओं के प्रति गंदी सोच एवं अभद्र टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के द्वारा सैकड़ो संख्या में उपस्थित होकर पुतला दहन किया गया।