MP - विधायक को जान का खतरा,CM से मिलकर मांगी मदद
भोपाल l मऊगंज में जमीन विवाद के बाद पिछले 40 दिनों से विधायक प्रदीप पटेल लापता थे। मूसा गैंग से जान का खतरा बताकर विधायक पटेल गायब हुए थे। वहीं आज उन्होंने सीएम डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की और इसके बाद मीडिया से बात करते हुए बताया कि, मूसा गैंग की धमकी का ऑडियो मेरे पास है और मैंने सभी ऑडियों जिम्मेदारों को दे दिए हैं। उन्होंने खुद को पूरे परिवार समेत नजरबंद कर के रखा हुआ था। उनका कहना है कि, मुझ पर 6 बार जानलेवा हमला हो चुका है। विधायक प्रदीप पटेल ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि, मूसा गैंग के खात्मे के बाद ही मै अपने क्षेत्र में लौटूंगा।



