बालाघाट l पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने एक कार्यक्रम के दौरान अपनी ही विधायक पत्नी पर तीखा बयान दे देते हुए कहा कि आजकल कैसे-कैसे लोग विधायक बन गए हैं। दिन को एक दूसरे को गाली देते हैं रात को साथ में खाना खाते हैं l जिले की राजनीति पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा, यहां भाजपा और कांग्रेस के नेता  एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। मुंजारे ने कहा कि  ये नेता जनता को दिखाने के लिए दिन में मंच से एक-दूसरे को गाली देते हैं, लेकिन रात होते ही  एक थाली में बैठकर खाना खाते हैं, इस तरह से पूर्व सांसद ने तगड़ा वार किया।

 मुंजारे ने अपनी पत्नी अनुभा मुंजारे पर कहा कि अनुभा को अब कांग्रेस में रहने की कोई जरूरत नहीं है, जिस तरह से विधायक बनने के बाद अनुभा ने उनका ‘घर’ छोड़ दिया है, वैसे ही अब उन्हें अपना दूसरा घर यानी कांग्रेस को भी छोड़ देना चाहिए। मुंजारे ने सलाह दी कि अनुभा को अब भाजपा के ‘तीसरे घर’ में शामिल हो जाना चाहिए.

दरअसल भाजपा नेता गौरीशंकर बिसेन के साथ अनुभा मुंजारे की राजनीतिक सक्रियता बढ़ रही है। कंकर मुंजारे ने कहा कि विधानसभा चुनाव में अनुभा मुंजारे ने गौरीशंकर बिसेन को 30 हजार वोटों से हराया था, लेकिन, अब अनुभा, बिसेन के साथ कार्यक्रमों में फीता काट रही हैं..मुंजारे ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि  सरकारी कार्यक्रमों के जो कार्ड छपते हैं, उनमें गौरीशंकर बिसेन का नाम ऊपर और विधायक का नाम तीसरे नंबर पर होता है पूर्व सांसद कंकर मुंजारे अपनी पत्नी विधायक अनुभा मुंजारे से उस समय से नाराज चल रहे हैं l जब वह कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ी थी और उनकी नाराजगी आज भी बरकरार है l

अब सवाल एक ही उठता है कि क्या अनुभा अपने पति की बात मानकर भाजपा में शामिल होंगी और कांग्रेस को छोड़ेगी..?