इक परिंदे ने ऊंँची उड़ाने भरीं, हो रहा कितना ख़ुश आसमांँ देखिए
महावीर सिंह नारायण
संक्षिप्त परिचय
शिक्षा- बी.ए., एलएल. बी एवं पत्रकारिता में पत्रोपाधि
उपलब्धियां वर्ष 2005 में टी-सीरोज मुंबई द्वारा आसाम राज्य की माँ कामाख्या जी के ऊपर हिंदी में भजन कैसेट जारी किया गया जिसमें माता जी की आरती का लेखन किया गया। इस आरती को यूट्यूब पर 'माँ कामाख्या की आरती' सर्च करके सुना जा सकता है। वर्ष 2021 में 7 अक्टूबर 2021 को विश्व की जागृत शक्तिपीठ 'श्री पीतांबरा पीठ दतिया', मध्य प्रदेश की माँ पीतांबरा जी पर भजन लिखा जिसको मुंबई में अलका याग्निक के स्टूडियी में रिकॉर्ड किया गया। संगीत राज शर्मा द्वारा दिया गया तथा सुप्रसिद्ध गायिका रेखा राव द्वारा गाया गया, इस भजन को मुंबई के नोवा चैनल द्वारा 7 अक्टूबर, 2021 को रिलीज किया गया। भजन का नाम है 'दतिया में सजा है दरबार माई का'। यूट्यूब पर इसी नाम से सर्च करके भजन सुना जा सकता है।
अन्य गतिविधियां विभिन्न समाचार पत्रों में गीत-गजलों का प्रकाशन। विभिन्न काव्य गोष्ठियों में काव्य पाठ करना, कवि सम्मेलनों/मुशायरों, आकाशवाणी एवं दूरदर्शन पर काव्य पाठ करना।
वर्तमान में मध्य प्रदेश विधानसभा सचिवालय भोपाल में सूचना अधिकारी के पद पर कार्यरत।
संपर्क नंबर- 9425021150


