मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री की गाड़ी पर हमला
ग्वालियर। मध्य प्रदेश सरकार के उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा की गाड़ी पर हमले की खबर है। बताया जा रहा है कि वह वार्ड नंबर 52 सावरकर कॉलोनी की गली नंबर 8 में SIR के कार्यक्रम में जा रहे थे तभी नशे में धुत एक व्यक्ति ने उनकी गाड़ी पर गाली गलौज करते हुए पत्थर फेकें पायलट वाहन आगे निकल गया था l जिसे वापस बुलाया गया और उस व्यक्ति ने पुलिस के साथ भी झूमाझटकी की है l यदि पायलट वाहन उस व्यक्ति की हरकतों को देखकर पहले ही खड़ा हो जाता तो शायद यह घटना ना घट पाती l संबंधित थाने के टी आई उस व्यक्ति को अपने साथ ले गए हैं l उधर मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा का कहना है कि वह व्यक्ति स्मैक के नशे में धुत्त था और इसलिए उसकी हरकतें ऐसी थी l मंत्री ने पुलिस के रोल को लेकर भी नाराजगी व्यक्त की है l घटना आज शाम 5:00 की बताई जा रही है।



