श्योपुर में बीते 2-3 दिनों से राजनीति का अखाडा़ बना हुआ है l  इसकी वजह है, सोमवार को हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ का सुनाया गया फैसला जिसमें कोर्ट ने विजयपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर फैसला सुनाते हुए बीजेपी के हारे हुए प्रत्याशी रामनिवास रावत को विधायक घोषित किया था, जबकि कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की विधायकी शून्य की थी वहीं हाईकोर्ट ने अब राज्यसभा सांसद विवेक तंखा की याचिका पर संज्ञान लेते हुए अपने ही फैसले पर 15 दिन का स्टे लगा दिया है l जिसके बाद कांग्रेस अब सुप्रीम कोर्ट में अपील करेगी l विवेक तंखा की याचिका पर संज्ञान लेते हुए हाईकोर्ट ने अपने ही फैसले को 15 दिन के लिए स्थगित कर दिया है l जिसका मतलब है कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा को सुप्रीम कोर्ट में अपील करके स्थगन आदेश प्राप्त करने का मौका दिया गया है l यह स्थगन RP एक्ट के प्रावधान अनुसार दिया गया है यानि तब तक मुकेश मल्होत्रा विजयपुर से कांग्रेस विधायक रहेंगे l