इन चेहरों को मिल सकता है मंत्रिमंडल विस्तार में मौका
भोपाल। नए साल के आगमन के पहले से ही एक बार फिर मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें जोर पकड़ रही है l सूत्रों की माने तो नए साल में मंत्रिमंडल विस्तार होना तय हैं l इसमें कई विवादित मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बाहर भी किया जा सकता है तो कुछ मंत्री अपनी पुअर परफॉर्मेंस के चलते भी मंत्रिमंडल से बाहर हो सकते हैं l सीएम लगातार एक-एक विभाग की समीक्षा बैठक ले रहे हैं और इन बैठक में मंत्रियों की परफॉर्मेंस का रिव्यू भी हो रहा है यदि नए साल में मंत्रिमंडल विस्तार हुआ तो बुंदेलखंड से 9 बार के अपराजेय विधायक पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव, पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह, मालिनी गौड़ ,रमेश मेंदोला, भगवानदास सबनानी, विष्णु खत्री ,कमलेश शाह, रीति पाठक, हरिशंकर खटीक और विजय पाल सिंह को मौका मिल सकता है l



