MP - 150 लोगों ने किया पथराव ,मची अफरा-तफरी,जान बचाकर भागे लोग
बुरहानपुर के झांझर गांव में अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग और पुलिस टीम पर करीब 150 लोगों ने पथराव कर दिया। इस घटना में चार लोग घायल हुए हैं। जेसीबी भी पलट गई। तनाव के बीच भारी फोर्स तैनात कर दी गई है।
ग्राम झांझर में रविवार सुबह अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग, पुलिस और प्रशासन की टीम पर अचानक हमला हो गया। करीब 11 बजे बाहरी अतिक्रमणकारियों ने पथराव शुरू कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में वनकर्मियों समेत 4 लोग घायल हो गए, जबकि एक जेसीबी चालक को गंभीर चोट लगने पर एंबुलेंस से जिला अस्पताल पथराव के दौरान एक जेसीबी पर पत्थर लगने से उसका संतुलन बिगड़ गया और वाहन पलट गया। जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। घायल चालक ने बताया कि अचानक हुए हमले के कारण मौके पर मौजूद पुलिस और वनकर्मी भी पीछे हटने को मजबूर हो गए।


