भोपाल में पदस्थ मध्यप्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा की एक महिला अधिकारी लक्ष्मी गामड़ ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि “आवश्यकता है एक असिस्टेंट की, जो मेरी तरफ से जब भी जरूरत लगे सामने वाले को जाकर दो चमाट रसीद कर सकें…वेकेंसी ओपन…योग्यता मिलकर बताई जाएंगी”। 
 ये पोस्ट वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया और आखिरकार उन्हें सफाई देनी पड़ी। जमकर ट्रोल होने के बाद लक्ष्मी गामड़ ने अपना ये पोस्ट हटा दिया और फिर सफाई पेश कीं हैं। लक्ष्मी गामड़ ने अपने नए पोस्ट में लिखा है कि ” मेरी एक चमाट वाली पोस्ट ने तहलका मचा दिया। कुछ लोग मुझे जज करने लग गए कि मुझे अपनी मर्यादा में रहना चाहिए। महिला ऑफिसर हूं इसलिए हदें होनी चाहिए, क्यों भाई अपने सम्मान और छेड़छाड़ के लिए नहीं बोलना चाहिए।”