मध्यप्रदेश को मिलेगा राष्ट्रीय जल पुरस्कार

भोपाल। मध्यप्रदेश को एक और सर्वश्रेष्ठ राज्य पुरस्कार के लिए चुना गया है। बता दें कि जल संसाधन के प्रबंधन, सरंक्षण और संवर्धन पर यह पुरस्कार दिया जाएगा। जल शक्ति मंत्रालय ने राष्ट्रीय जल पुरस्कार की घोषणा की है। इतनी बड़ी उपलब्धि पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है।