प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी के ड्राइवर समेत तीन लोगों पर फायरिंग
ग्वालियर l भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल के ड्राइवर समेत 3 लोगों पर फायरिंग हुई। माता मंदिर पर गाना बजाने को लेकर पड़ोसी से हुई कहासुनी के बाद गोली चला दी। मामला अल्पना टॉकीज के पास का है।संतोष कुमार पांडे आशीष अग्रवाल के ड्राइवर हैं। घटना में संतोष पांडे, उनके भाई आकाश पांडे और राजकुमार पांडे घायल हुए हैं। आकाश के चेहरे और आंख के पास चोट आई है, जबकि अन्य दोनों के हाथ में चोट लगी है। सभी घायलों का इलाज जारी है।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपियों को पकड़कर उनका कट्टा छीन लिया। पुलिस को सूचना दी। मौके से एक देसी कट्टा भी बरामद किया गया है। पुलिस ने भूरा, उसके पिता पप्पी रजक और एक महिला को हिरासत में लिया है।


