गोली कांड के आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल
पवई l बीते 15 जनवरी को मोहम्मद रहीस पिता जुमराती मोहम्मद उम्र 50 साल निवासी ग्राम ककरहटी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी जब वह अपनी बहिन सबीना अख्तर की ससुराल ग्राम कृष्णगढ़ थाना पवई गया था तभी जमीन के बंटवारे के विवाद को लेकर उसकी बहन के देवर अफजल उर्फ रानू खान ने जान से मारने की नीयत से सामने से कट्टे से फायर करके उसके पेट में गोली मार दी गई थी। पवई पुलिस ने उक्त व्यक्ति पर अपराध क्रमांक 25/26 धारा 109(1) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पन्ना पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडू , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती वंदना सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती भावना दांगी के द्वारा थाना प्रभारी पवई निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार को तत्परता के साथ आरोपीगणों को पकड़ने के लिए आदेशित किया गया था,जिसके पर थाना प्रभारी पवई निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार के नेतृत्व में एक टीम घटित की गई जिनके द्वारा घटना से संबंधित साक्ष्यों का संकलन किया गया एवं घटना में लिप्त आरोपी अफजल उर्फ रानू खान पिता सत्तार खान निवासी ग्राम कृष्णगढ़ थाना पवई एवं एक अन्य सह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है साथ ही घटना में उपयोग किए एक नग पिस्टल और कारतूस , प्लास्टिक का पाइप मोटरसाइकिल आदि बरामद कर लिया गया है । जिसके बाद न्यायालय के आदेश से दोनों आरोपियों को उप जेल पवई न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है वहीं दूसरी ओर घायल रहीस मोहम्मद की स्थिति नाजुक बनी हुई है।



