विधानसभा में सरकार पर बरसे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार
भोपाल l विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार भी सरकार पर जमकर बरसे l नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार को घेरते हुए कहा कि बजट में सिर्फ घोषणाएं नहीं, बल्कि जमीनी हकीकत पर बात होनी चाहिए। उन्होंने प्रदेश के कर्ज पर श्वेत पत्र लाने की मांग की और कहा कि पुराने बजट की घोषणाओं और उनके क्रियान्वयन के अंतर को भी सदन में उठाया जाएगा।



