लंका से मुक्त हुए शनि महाराज की शरण में पहुंचे मंत्री राकेश शुक्ला

मंत्री शुक्ला ने की प्रदेश की जनता की समृद्धि खुशहाली की प्रार्थना मुरैना/भोपाल। दिन शनिवार जिला मुरैना दोपहर का समय और शनि देव के दर्शन संयोग ही होता है। इसी संयोग में यदि आप इसी शनि पर्वत धाम पहुंच जाए। तो पुण्य लाभ तो होना ही है। साथ ही कल्याण भी होगा। जी हां इसी मनोकामना के साथ प्रदेश सरकार के प्रदेश सरकार के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला मुरैना के ऐंती ग्राम के पास शनि पर्वत पर पहुंचे और ग्रहों के न्याय देवता शनि महाराज के दर्शन करने के उपरांत पूजा अर्चना की। मंत्री राकेश शुक्ला ने पुण्य और कल्याण की भावना के साथ प्रदेश की जनता की खुशहाली, समृद्धि के लिए प्रार्थना भी की।गौरतलब है कि शनि देव से जुड़ी एक प्राचीन पौराणिक कथा के अनुसार, जब लंका दहन का समय आया, तो शनिदेव ने बताया कि जब तक वह लंका में हैं, तब तक लंका दहन नहीं हो सकता। वह इतने दुर्बल हो गए थे कि लंका से बाहर जाने में असमर्थ थे। तब हनुमान जी ने अपनी बुद्धिमत्ता का प्रयोग किया और शनिदेव को लंकापति रावण के पैरों के नीचे से मुक्त कराया। इसके बाद हनुमान जी ने शनिदेव को पूरी ताकत से भारत भूमि की ओर फेंका, जिससे वह मुरैना जिले के ऐंती ग्राम के पास पर्वत पर आ गिरे। इसी कारण से इस पर्वत को शनि पर्वत कहा जाता है।