12 सेकंड में बजरंग दल नेता की दिनदहाडे़ गोली मारकर हत्या
कटनी में बजरंग दल के जिला पदाधिकारी नीलेश"नीलू" रजक की हत्या से हड़कंप मच गया है l नीलू रजक को दिनदहाड़े फायरिंग कर मार डाला गया है l घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें दो नकाबपोश युवक सिर्फ 12 सेकंड में वारदात को अंजाम देकर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं l बजरंग दल और हिंदू सेवा संगठनों के लोग सड़कों पर उतर आए हैं जो पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं l
यह पूरी घटना कैमोर नगर में आज सुबह करीब 11 बजे बैंक ऑफ बड़ौदा के पास की है l जानकारी के अनुसार, बजरंग दल जिला पदाधिकारी नीलेश रजक अपनी बाइक से बाजार जा रहे थे, तभी बाइक पर आए नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया l यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई l सीसीटीवी फुटेज में दोनों हमलावर बाइक से आकर पास से गोली मारते हुए दिखाई दे रहे हैं l



