नौकरियां ही नौकरियां बिना एग्जाम के होगा चयन
नई दिल्ली । आरआरसी नॉर्दर्न रेलवे भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 नवंबर 2025 से शुरू होगी। जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार, अप्रेंटिस के 4116 पदों को भरने के लिए यह भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। हालांकि, रेलवे ने स्पष्ट किया है कि अप्रेंटिसशिप का अर्थ स्थायी नौकरी नहीं होता, बल्कि यह केवल एक प्रशिक्षण कार्यक्रम है।
इच्छुक उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं क्साल या सीनियर सेकेंडरी एग्जाम में पास होना जरुरी है। इसके अलावा, नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (NCVT) या स्टेट काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (SCVT) से संबंधित ट्रेंड में ITI डिप्लोमा या सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। ध्यान रहे जिन उम्मीदवार को 10वीं का रिजल्ट और आईआईटी रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं, वे आवेदन करने के योग्य नहीं हैं।
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की कम से कम 15 साल की और अधिकतम 24 साल तक ही होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा तीन से 10 साल तक की छूट मिलेगी।
आरआरसी एनआर द्वारा नोटिफिकेशन में बताया है कि, अप्रेंटिस पदों पर योग्य आवेदकों का चयन 10वीं क्लास में प्राप्त मार्क्स और आईटीआई के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए आवेदकों को काई एग्जाम नहीं देना होगा।



