सीधी l सहायक संचालक शासकीय कृषि प्रक्षेत्र समदा द्वारा जिले के पंजीकृत जिला कृषि उपज मण्डी सीधी के व्यापारियों को सूचित किया गया है कि रबी वर्ष 2021-22 एवं खरीफ वर्ष 2022 में उत्पादित बीजों के अण्डर साइज एवं अमानक धान बीज की नीलामी दिनांक 11.09.2023 को सुबह 11 बजे किया जाना है।

उन्होने बताया कि आरव्हीएम-2 सरसों 1.80 क्विंटल, जेजी-36 चना 3 क्विंटल, जेएलएस-79 अलसी 3.90 क्विंटल, जेडब्ल्यू-3382 गेंहू 25 क्विंटल, मूंग शिखा 2.15 क्विंटल, जेके-4 कुटकी 2 क्विंटल, टीकेजी-55 तिल 2 क्विंटल, जेके-137 कोदो 4.10 क्विंटल, आईआर-64 धान 40 क्विंटल, अरहर राजेश्वरी 9.30 क्विंटल एवं जेआर-206 धान अमानक 150 क्विंटल की नीलामी की जायेगी।

उन्होने सूचित किया है कि जिन व्यापारियों को नीलामी में भाग लेना है निर्धारित दिनांक 11.09.2023 के पूर्व एक हजार रूपये सदस्यता शुल्क कार्यालय सहायक संचालक शासकीय कृषि प्रक्षेत्र समदा में जमा करें, नीलामी कार्यवाही के पश्चात 25 प्रतिशत राशि जमा करना होगा शेष राशि 24 घंटे के अन्दर सामग्री उठाव करना होगा अन्यथा नीलामी अमान्य कर जमा की गई राशि 25 प्रतिशत राजस्व प्राप्ति मे ले ली जावेगी।