शीतल गुप्ता को गांधी जयंती पर चित्रकला प्रतियोगिता में मिला प्रथम स्थान
भोपाल। गांधी जयंती के अवसर पर गांधी भवन में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में शारदा विद्या मंदिर की कक्षा 11वीं की छात्रा कु. शीतल गुप्ता ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने विजेता को सम्मानित कर पुरस्कृत किया।
कु. शीतल गुप्ता अब तक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 180 से अधिक पुरस्कार प्राप्त कर भोपाल का नाम गौरवान्वित कर चुकी हैं।


