महाराष्ट्र नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में महायुति ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 288 में से 217 सीटों पर जीत हासिल की है वहीं महाविकास आघाडी का प्रदर्शन बेहद शर्मनाक रहा है l इसमें सबसे 36 सीटें कांग्रेस के खाते में आईं हैं, जबकि आठ सीटें उद्धव ठाकरे और सात सीटें शरद पवार गुट को मिली हैं l भारतीय जनता पार्टी ने नगरअध्यक्ष और नगरसेवक दोनों ही श्रेणियों में अपनी बढ़त बनाए रखते हुए राज्य में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में अपनी स्थिति मजबूत की है l कुल 288 नगरपरिषदों/नगरपंचायतों में से 129 सीटों पर भाजपा ने नगराध्यक्ष के पदों पर कब्जा जमाया है वहीं, उपमुख्यमंत्री शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 51 सीटों पर जीत दर्ज की है l अजित पवार गुट की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) को 37 सीटें मिली हैं l विपक्ष की बात करें तो कांग्रेस को 36, शरद पवार गुट (NCP) को 7 और उद्धव ठाकरे गुट (शिवसेना) को मात्र 8 नगराध्यक्ष पदों से संतोष करना पड़ा है l