शुभेंदु अधिकारी ही होंगे पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री
पश्चिम बंगाल में हुई विधायक दल की बैठक में भाजपा नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना गया है l अब वे पश्चिम बंगाल के अगले मुख्यमंत्री होंगे l इस अवसर पर पर्यवेक्षक के रूप में पश्चिम बंगाल आए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं हाथ जोड़कर बंगाल की जनता का कोटि-कोटि धन्यवाद करना चाहता हूं।
कम्युनिस्टों के समय से जिस प्रकार का माहौल बनाया जाता था, ममता जी ने इसे और गहरे तरीके से भय में परिवर्तित किया। वहां मत की अभिव्यक्ति लगभग असंभव थी, हिंसा और क्रूरता के सैकड़ों उदाहरण उसके प्रमाण हैं।
उसके बीच भाजपा और हमारे नेता श्री नरेन्द्र मोदी पर भरोसा कर बंगाल की जनता ने जो प्रचंड विजय हमें दी है, उसके लिए मैं बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं।


