आगर मालवा जिले में 77वाँ गणतंत्र दिवस देशभक्ति भावना के साथ धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया गया। पुलिस परेड ग्राउंड आगर मालवा में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री नागर सिंह चौहान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा संयुक्त परेड की सलामी ली। 

     ध्वजारोहण के पश्चात श्री चौहान ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संदेश वाचन कर जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं। अपने उद्बोधन में उन्होंने संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं नागरिक कर्तव्यों के महत्व पर प्रकाश डाला और जिलेवासियों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के भारत को वर्ष @2047 तक विकसित और आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प को साकार करने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का अव्हान किया। इस दौरान शांति के प्रतीक तीन रंगों के गुब्बारे खुले आकाश में छोड़े गए।

         प्रभारी मंत्री श्री चौहान द्वारा शहीदों की वीरांगनाओं, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं लोकतंत्र रक्षकों का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। साथ ही वर्षभर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों,सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यालयों तथा विभागीय झांकियों को पुरस्कृत किया गया।

     जिला स्तरीय समारोह में पुलिस बल (प्रथम एवं द्वितीय), महिला पुलिस बल, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट-गाइड एवं शौर्य दल द्वारा आकर्षक मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया गया। परेड कमांडर सूबेदार जगदीश यादव के नेतृत्व में दलों ने पुष्प कॉन्वेंट स्कूल के ब्रास बैंड एवं पुलिस बैंड की सुमधुर धुन पर कदमताल करते हुए मंच के सामने से गुजरकर मुख्य अतिथि को सलामी दी। इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा सभी परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त किया गया।

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियाँ

गणतंत्र दिवस समारोह में स्कूली विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। थे । आइंस्टीन इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने “मध्यप्रदेश के रंग, संविधान के संग”, सिद्धार्थ कॉन्वेंट हाई स्कूल द्वारा “भवानी के वीरों” तथा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के विद्यार्थियों द्वारा “योद्धा बन गई मैं” थीम पर नृत्य की प्रस्तुति दी गई। शासकीय मॉडल उमावि आगर के विद्यार्थियों द्वारा “जय जवान जय किसान” विषय पर देश की सीमाओं पर तैनात सैनिकों एवं अन्नदाता किसानों के जीवन पर आधारित प्रस्तुति दी गई। वहीं पुष्पा कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा “संविधान से है स्वाभिमान” तथा श्रीकृष्ण रतन एकेडमी के विद्यार्थियों द्वारा देश की विविधता में एकता को दर्शाते हुए विभिन्न राज्यों के नृत्य प्रस्तुत किए गए, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। समारोह के दौरान पूरा परेड ग्राउंड देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

सर्वश्रेष्ठ सांस्कृतिक कार्यक्रम और परेड को मिला पुरस्कार 

 जिला स्तरीय समारोह में सर्वश्रेष्ठ सांस्कृतिक कार्यक्रम और परेड को प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही शेष दलों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सांदीपनी शासकीय मॉडल उमावि आगर को प्रथम, पुष्पा कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल को द्वितीय तथा सरस्वती विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। परेड प्रदर्शन में सीनियर परेड में होमगार्ड बल को प्रथम, महिला पुलिस बल को द्वितीय एवं पुलिस बल (द्वितीय) को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। जूनियर परेड में शासकीय उत्कृष्ट स्कूल की एनसीसी को प्रथम, स्काउट सांदीपनि शासकीय उमावि आगर को द्वितीय और स्काउट, पुष्पा कॉन्वेंट स्कूल आगर को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके साथ ही पुलिस बैंड दल को प्रथम एवं ब्रास बैंड (पुष्पा कॉन्वेंट स्कूल आगर) को द्वितीय पुरस्कार मिला। मुख्य अतिथि श्री चौहान ने सामूहिक पीटी प्रदर्शन को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया। विभागीय झांकी प्रदर्शन में किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग की झांकी को प्रथम पुरस्कार, महिला एवं बाल विकास विभाग की झांकी को द्वितीय तथा नगर पालिका आगर की झांकी को तृतीय पुरस्कार मिला। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मुन्ना बाई चौहान,विधायक श्री मधु गहलोत, कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव, एसपी श्री विनोद कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष श्री ओम मालवीय, नगर पालिका अध्यक्ष श्री निलेश जैन पटेल, श्री गोविंद सिंह बरखेड़ी, श्री भेरूसिंह चौहान, श्री अजय जैन, श्री मयंक राजपूत, श्री हरिनारायण यादव, श्री जगदीश गवली, श्री अशोक प्रजापत, श्री सूरज सिंह, श्री कृष्ण पाल सिंह ठाकुर, श्री महेश शर्मा, दूल्हे सिंह गोड, करण सिंह यादव, अपर कलेक्टर आर पी वर्मा, एएसपी श्री बोयट, एसडीम श्री मिलिंद ढोके, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रेम नारायण परमार,श्री कमल मंडलोई, श्रीमती किरण बरबड़े, एसडीओपी मोतीलाल कुशवाहा, श्री जितेंद्र सेंगर, सहित अन्य जन प्रतिनिधि, शासकीय सेवक, शिक्षकगण, आम नागरिक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।