ग्वालियर । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” के 126वे संस्करण को सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने भी सुना। उन्होंने शहर के वार्ड 49 के अंतर्गत नयापुरा में स्थानीय निवासियों के साथ “मन की बात” का श्रवण किया। साथ ही इस अवसर पर मौजूद लोगों से प्रधानमंत्री द्वारा स्वदेशी उत्पादों को अपनाने के लिये किए गए आह्वान के अनुरूप “वोकल फॉर लोकल” को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भर बनने के लिये कहा। 

सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने रविवार को अपने स्थानीय कार्यालय पर जन समस्यायें भी सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फोन लगाकर लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध कार्यक्रम के तहत निराकरण करने के निर्देश दिए।