ब्यावरा में जनपद पंचायत के नवीन कार्यालय भवन के निर्माण कार्य का शुभारंभ राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) मछुआ कल्‍याण एवं मत्‍स्‍य विकास विभाग श्री नारायण सिंह पंवार ने भगवान श्री गणेश जी की पूजा-अर्चना कर किया। यह महत्वपूर्ण भवन 5 करोड़ 25 लाख 67 हजार रुपए की लागत से ग्राम मोहनीपूरा में निर्मित किया जाएगाजो जनपद क्षेत्र के प्रशासनिक कार्यों को और अधिक सुचारू एवं सुव्यवस्थित बनाएगा। इस अवसर पर राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश और देश में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। हमारी सरकार का लक्ष्य है कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेऔर इसी सोच के साथ निरंतर योजनाओं को ज़मीनी स्तर पर लागू किया जा रहा है।

राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री पंवार ने कहा कि पहले की सरकारें कहती थीं कि केंद्र से भेजा गया 1 रूपये जनता तक पहुँचते-पहुँचते सिर्फ 15 पैसे रह जाता थालेकिन आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र से भेजा गया रूपये पूरा का पूरा जनता तक पहुँचता है। यही सुशासन और पारदर्शिता की पहचान है।” उन्होंने आगे कहा कि जनता की सेवा के लिए सुदृढ़ एवं आधुनिक कार्यस्थल आवश्यक हैंइसलिए पंचायत स्तर से लेकर जिला मुख्यालय तक आधुनिक भवनों का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। ब्यावरा का यह नया जनपद कार्यालय भवन भी उसी दिशा में एक बड़ा कदम हैजो आने वाले वर्षों में जनहित से जुड़े कार्यों की गति में महत्वपूर्ण वृद्धि करेगा।