बैतूल l पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त घुमंतु-अर्धघुमंतु कल्याण विभाग की राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर का शनिवार को बैतूल आगमन हुआ। एक दिवसीय प्रवास के दौरान उन्होंने पिछड़ा वर्ग छात्रावासों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की सराहना की।

       राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने पिछड़ा वर्ग कन्या छात्रावास बैतूल का निरीक्षण कियाजहां रिनोवेशन कार्यों को मॉडल छात्रावास के रूप में विकसित किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्राओं के कक्षवाई-फाई सुविधासोलर सिस्टमसीसीटीवी कैमराउच्च गुणवत्ता की खेल एवं जिम सामग्रीमॉड्यूलर किचन तथा सुरक्षित बाउंड्री वॉल जैसी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इसके बाद राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास हमलापुर का भी निरीक्षण किया और छात्रों से चर्चा की। छात्रावास की स्वच्छता और सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने विभाग के सहायक संचालक श्री नरेंद्र कुमार गौतम की सराहना की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुधाकर पवार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभ

       अपने प्रवास के दौरान राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने टिकारी स्थित एनसीए क्रिकेट मैदान में पंख संस्था द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री एवं सांसद श्री दुर्गादास उइकेबैतूल विधायक श्री हेमंत खंडेलवालश्रीमती माया नारोलियाश्री सुधाकर पवार सहित अन्य उपस्थित रहे।