मंत्रियों की निजी पदस्थापना में अधिकारियों की नियुक्ति देखें पूरी सूची

भोपाल। मंत्रियों की निजी पदस्थापना में नियुक्ति के लिए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के आदेश जारी हुए हैं। राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी स्मार्ट सिटी जबलपुर के सीईओ चंद्र प्रताप गोहल को उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का विशेष सहायक बनाया गया है।डिप्टी कलेक्टर रोहित बम्होरे को राज्य मंत्री गौतम टेटवाल का विशेष सहायक बनाया गया है। संयुक्त कलेक्टर आशीष पाण्डे को परिवहन एवं स्कूली शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह का विशेष सहायक बनाया गया है।डिप्टी कलेक्टर अंशुल खरे को नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का विशेष सहायक बनाया गया है। अपर कलेक्टर चंद्रप्रकाश पटेल को पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का विशेष सहायक बनाया गया हैl वहीं राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के विशेष सहायक विदिशा के संयुक्त कलेक्टर विष्णु प्रसाद यादव बनाए गए हैं l