12 सेकंड में बजरंग दल के नेता की हत्या करने वाले दो संदिग्धों की पुलिस को तलाश
बजरंग दल नेता निलेश नीलू रजक की हत्या करने वाले दो संदिग्धों की पहचान प्रिंस जोसेफ और अकरम के रूप में हुई। दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस ने देर शाम तक कई जगह दबिश दी। इसी दौरान प्रिंस जोसेफ के घर पुलिस पहुंची, जहां छापेमारी के दौरान उसके पिता ने खुदकुशी कर ली। इस घटना से माहौल और अधिक गर्म हो गया। गोलीकांड और उसके बाद हुई आत्महत्या की घटना से कटनी और आसपास के इलाकों में तनाव कापुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। वरिष्ठ अधिकारी हर पहलू से जांच में जुटे हैं और दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।



