भोपाल। फरवरी माह के प्रथम कार्य दिवस 02 फरवरी को पुलिस मुख्यालय में राष्ट्रगान जन गण मन एवं राष्ट्रगीत वंदेमातरम का सामूहिक गायन हुआ। इस अवसर पर विशेष पुलिस महानिदेशक श्री पंकज श्रीवास्‍तव सहित पुलिस मुख्यालय के अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।