पाकिस्तान के एक बड़े हिस्से में मूसलाधार बारिश के कारण पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई और पिछले 24 घंटों में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, बाढ़ से अब तक लाखों लोग प्रभावित हुए हैं l राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण  की रिपोर्ट के अनुसार, 26 जून से 31 अगस्त तक पाकिस्तान में मरने वालों की संख्या बढ़कर 854 हो गई है और 1,100 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं।