क्या सज्जन सिंह के बाद अब सौभाग्य सिंह पर भी होने वाली है बड़ी कार्रवाई
भोपाल। भिंड के किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सज्जन सिंह को पद से हटाने की कार्रवाई के बाद अब पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष सौभाग्य सिंह की मुश्किलें भी बढ़ती हुई नजर आ रही है l दरअसल उन्हें नोटिस दिया गया है और उस नोटिस की भाषा को पढ़कर ही समझा जा सकता है कि अब सौभाग्य सिंह के खिलाफ भी कोई बड़ी कार्रवाई हो सकती है l


