ओरछा में श्रीराम विवाह में कॉन्स्टेबल ने पटवारी को पीटा:पटवारी की पत्नी का वीडियो बना रहा था पुलिसकर्मी, रोकने पर थप्पड़ मारा...
वायरल वीडियो में कॉन्स्टेबल पटवारी को थप्पड़ मारता नजर आ रहा है।
ओरछा में श्रीराम विवाह में ड्यूटी पर तैनात एक कॉन्स्टेबल ने पटवारी को थप्पड़ जड़ दिया। बताया जा रहा है कि पटवारी जलज मोहन तिवारी पत्नी के साथ खड़े थे। इसी दौरान वहीं खड़ा कॉन्स्टेबल अनूप यादव उनकी पत्नी का वीडियो बनाने लगा।

पटवारी ने देखा तो कॉन्स्टेबल को रोका और फोन छीनने की कोशिश की। इस पर कॉन्स्टेबल ने पटवारी को थप्पड़ मार दिया। घटना सोमवार की है। एसपी ने कॉन्स्टेबल को लाइन अटैच कर दिया है। आज पटवारी संघ ने आंदोलन की चेतावनी देते हुए कॉन्स्टेबल पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, 24 नवंबर को रामविवाह के दौरान पटवारी जलज मोहन तिवारी की ड्यूटी भंडारा स्थल के निकास द्वार पर लगाई गई थी। प्रसादी लेने के बाद उनकी पत्नी पटवारी से बात कर रही थीं। इसी दौरान कॉन्स्टेबल से विवाद हो गया।