जबलपुर से स्वास्थ्य विभाग में बड़े वित्तीय घोटाले  का मामला सामने आया है l करीब 1 करोड़ 74 लाख रुपये के इस कथित घोटाले में प्रदेश सरकार ने सख्त कार्रवाई करते हुए सीएमएचओ डॉ. संजय मिश्रा को निलंबित कर दिया है l प्राथमिक जांच में सामने आया है कि सीएमएचओ कार्यालय ने बिना किसी सामग्री की आपूर्ति के ही भुगतान कर दिया था l जानकारी के मुताबिक, 13 फर्जी बिलों के माध्यम से अलग-अलग फर्मों को यह राशि जारी की गई l