राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी बीजेपी दफ्तर तलब,संगठन की ओर से लगी फटकार
भोपाल l संगठन ने कड़ा रुख अपनाते हुए मंत्री प्रतिमा बागरी को प्रदेश भाजपा कार्यालय तलब किया है। संगठन स्तर पर इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी को क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल और हितानंद शर्मा ने तलब किया। सूत्रों के मुताबिक, मंत्री प्रतिमा बागरी को इस पूरे मामले को लेकर संगठन की ओर से फटकार भी लगाई गई और उनसे उनके भाई की गिरफ्तारी व आरोपों को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया।भाजपा कार्यालय में हुई यह बैठक करीब आधे घंटे तक चली,भाजपा संगठन इस बात को लेकर सख्त है कि पार्टी की छवि पर किसी भी तरह का दाग न लगे। ऐसे में किसी मंत्री या जनप्रतिनिधि के परिजन का नाम आपराधिक गतिविधियों में आने को संगठन बेहद गंभीरता से ले रहा है। यही कारण है कि प्रतिमा बागरी को तत्काल तलब कर उनसे जवाब मांगा गया।



