भोपाल l नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने प्रदेश के नागरिकों को रंगों के पावन पर्व ‘होली’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि होली का यह पावन पर्व हमारे समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द, भाईचारे और एकता का प्रतीक है। यह त्यौहार हमें भेदभाव मिटाकर परस्पर सद्भाव और सहयोग की भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश देता है।

राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने कामना की कि रंगों का यह उत्सव प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए तथा हमारा प्रदेश विकास और खुशहाली के नए आयाम स्थापित करे।