मुलताई के ग्राम चौथिया में वर्ष 2008 में हुए पारदी दंपती हत्याकांड में आज एमपी-एमएलए कोर्ट  भोपाल ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया। न्यायाधीश ने कांग्रेस सरकार में पूर्व मंत्री और मुलताई के पूर्व विधायक सुखदेव पांसे सहित 14 आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया। यह हत्याकांड लगभग 18 साल पहले हुई थी। घटना के अनुसार वर्ष 2008 में मुलताई के पास चौथिया ग्राम में पारदी समुदाय के डेरे में आगजनी, तोड़फोड़ और अन्य हिंसक घटनाएं हुई थीं। इस दौरान पारदी समुदाय के बोंदरु पारदी और उनकी पत्नी का शव कुंए में पाया गया था। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैलाई थी और तत्कालीन प्रशासन और पुलिस की जांच की निगाहें इस घटना पर टिकी थी l