मंडला l जनजातीय गौरव दिवस एवं मंडला गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में मध्यप्रदेश की कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा के त्याग और बलिदान को समझा तथा उनके सम्मान में जनजातीय गौरव दिवस मनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया था। आज हम महानायक भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जन्मजयंती के अवसर पर उन्हें याद कर रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी के इस निर्णय ने जनजातीय समाज के गौरव को बढ़ाने का काम किया है। यह दिवस हमारे लिए गर्व का विषय है। मंत्री श्रीमती उइके पीएमश्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के ऑडीटोरियम हॉल में आयोजित मंडला गौरव दिवस के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित कर रही थी।

            मंत्री श्रीमती उइके ने भगवान बिरसा मुंडा को याद करते हुए कहा कि झारखंड के खूंटी जिले के एक छोटे से गांव में जनजातीय परिवार में जन्म लेने वाले बिरसा मुंडा ने छोटी उम्र में ही अंग्रेजों के द्वारा जनजातीय समाज को धर्म से विमुख करने के कुचक्र को पहचान लिया था। मिशनरी स्कूल में बाल्यकाल में ही उन्होंने इस अत्याचार को देखा और मात्र 16 साल की अल्प आयु में इसके खिलाफ बगावत की। उन्होंने लोगों को अंग्रेजों के इस कुचक्र से बाहर आने और अपने पुरखों के धर्म संस्कृति को अपनाने के लिए अंग्रेजों के खिलाफ प्रेरित किया। उन्होंने शौर्य और साहस से दमनकारी अंग्रेजी सत्ता को चुनौती दीउससे परेशान होकर षड़यंत्र करते हुए छलपूर्वक अंग्रेजों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और उन्हें जेल में बंद कर दिया। जेल में ही मात्र 25 वर्ष की अल्प आयु में उनका देहांत हो गया। ऐसे महानायक के बारे में हमारी आने वाली पीढ़ी को जानकारी मिले और हम भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान और त्याग से प्रेरणा लें। यहीं जनजातीय गौरव दिवस का उद्देश्य है।

            मंत्री श्रीमती उइके ने जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के विषय में चर्चा करते हुए कहा कि सुबह नगर के आंगन तिराहा में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुए मंडला गौरव दिवस की शुरूआत की गई है। अब से आंगन तिराहा भगवान बिरसा मुंडा तिराहा के नाम से जाना जायेगा। इस तिराहे का आज ही नामकरण किया गया है। उन्होंने जनजातीय समाज के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों को रेखांकित करते हुए कहा कि देश और प्रदेश की सरकार जनजातीय समाज के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। जनजातीय समाज के महापुरूषों के इतिहास को संजोने के लिए जबलपुर में म्यूजियम होरामनगर की ऐतिहासिक धरोहरें होंचौगान में जनजातीय समाज की पवित्र मढ़िया होचाहे बोलीभाषासंस्कृति को संरक्षित करने का कार्य होहर एक क्षेत्र में सरकार की ओर से सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। धरती आबा योजना से आज हजारों परिवार लाभान्वित हो रहे हैं। 

प्रधानमंत्री जनमन आवासजनमन आंगनवाड़ीआयुष्मान कार्ड जैसी विभिन्न योजनाएं जनकल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने 15 नवंबर को सुबह से शाम तक लगातार जन कल्याण से जुड़े विभिन्न आयोजन करने के लिए जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज का जनजातीय गौरव दिवस उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। सुबह से प्रारंभ कार्यक्रम की श्रृंखला रात तक चलने वाली है।

            कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय सिंह कुशराम ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस इतिहास से जुड़ने का अवसर है। यह हमें गौरवान्वित होने का मौका देता है। हमारी सरकार ने भगवान बिरसामुंडा के जन्म दिवस को गौरव दिवस के रूप में मनाने का जो निर्णय लिया वह अभूतपूर्व है। हमें महापुरूर्षों के आदर्शों से प्रेरणा लेने की जरूरत है। ऐसे महानायकों के आदर्शों को अपनाकर ही आदर्श समाज का निर्माण किया जा सकता है।

            विधायक निवास श्री चौनसिंह वरकड़े ने जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक पुण्य अवसर हैजिसमें हम अपने महानायकों के गौरवशाली इतिहास को याद कर रहे हैं। झारखंड क्षेत्र के एक छोटे से गांव में गरीब परिवार में जन्म लेने वाले भगवान बिरसामुंडा के बलिदान से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। जिस साहस से उन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ संघर्ष किया और उनके छक्के छुड़ा दिए इसके बारे में आने वाली पीढ़ी अवगत हो इसलिए न सिर्फ जनजातीय गौरव दिवस पर बल्कि सामान्य रूप से भी हमें उनकी गौरवगाथा बच्चों को बतानी चाहिए।  

            जनजातीय गौरव दिवस के इस अवसर पर गुजरात में आयोजित राष्ट्र स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा एवं सुना गयाजहां प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर राष्ट्र को संबोधित किया। साथ ही जबलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का भी सीधा प्रसारण ऑडीटोरियम में हुआ। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहाश्री प्रफुल्ल मिश्राजिला पंचायत सदस्य श्री शैलेष मिश्रानगरपालिका उपाध्यक्ष श्री अखिलेश कछवाहामोहगांव जनपद पंचायत के अध्यक्ष श्री गतसिंह भवेदीपूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. विजय सरवटेश्री नीरज मरकामश्री रानू राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधिकलेक्टर श्री सोमेश मिश्रासीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीनाएसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम सहित जिला स्तरीय अधिकारीकर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीयजन मौजूद रहे।

 

मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने किया मंत्रमुग्ध

 

पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के ऑडीटोरियम हॉल में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में विभिन्न कलाकारों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा उत्कृष्ट सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सर्वप्रथम संस्कृति विभाग के कलाकारों ने गुदुम नृत्य की प्रस्तुति कीइसके पश्चात सीनियर आदिवासी कन्या छात्रावास की छात्राओं ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया। इसी कड़ी में एकलव्य आदर्श विद्यालय सिझौरा की बालिकाओं ने अपनी प्रस्तुति दी। समारोह में ही भगवान बिरसामुंडा के जीवनवृत्त पर आधारित लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया। इसके पश्चात अंतिम प्रस्तुति के रूप में कन्या शिक्षा परिसर चटुआमार की छात्राओं ने आकर्षक समूह नृत्य प्रस्तुत किया। सभी कलाकारों के दलों को स्मृतिचिन्ह देकर प्रोत्साहित किया गया।

 

मंच से किया गया हितलाभ का वितरण

 

            जनजातीय गौरव दिवस पर विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण भी किया गया। जनमन आवास के अंतर्गत ग्राम जंतीपुर की श्रीमती दूजा बाई एवं रामवती बाई को प्रतीकात्मक रूप से प्रधानमंत्री जनमन आवास की चाबी दी। इसी प्रकार आयुष्मान कार्ड अंतर्गत श्रीमती दुर्गा कोल एवं श्रीमती सरोज गोंटियासामाजिक सुरक्षा कल्याणी पेंशन अंतर्गत माधुरी मरकामप्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत श्रीमती पार्वती भारतीया को 25 हजार रूपए तथा श्री सुरेन्द्र वरकड़े को 50 हजार रूपए का ऋण पत्रक देकर लाभान्वित किया गया। इसी प्रकार बालिका विज्ञान प्रोत्साहन योजना अंतर्गत कुमारी प्रतिष्ठा कुरवेती अमलज्योति हायरसेकेंडरी स्कूल महाराजपुरकुमारी अनुष्का सोनवानी भारतज्योति हायरसेकेंडरी स्कूल लालीपुर तथा नुपुर भलावी ज्ञानज्योति हायरसेकेंडरी स्कूल नैनपुर को 50-50 हजार रूपए की राशि के पत्र प्रदाय किए गए। रानी दुर्गावती पुरूष्कार की श्रेणी में दुर्गेश्वरी वट्टी अमलज्योति हायरसेकेंडरी स्कूल महाराजपुर एवं सादगी प्रधान सेंट एलायसिस पब्लिक स्कूल नैनपुर को 10-10 हजार रूपए की राशि के पत्र प्रदाय किए गए। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन श्री अखिलेश उपाध्याय ने किया।