भोपाल l मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर 75 रुपए का स्मारक सिक्का ओर विशेष डाक टिकट जारी कर सभी राष्ट्रवासियों को गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह सौभाग्यशाली क्षण कोटि-कोटि भारतीयों के स्वाभिमान , आस्था और विरासत का सम्मान है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सम्पूर्ण राष्ट्र इस बात का साक्षी है कि "विकास भी और विरासत भी" के मंत्र को अपनाकर प्रधानमंत्री श्री मोदी ने भारत की गौरवशाली परम्पराओं और सनातन संस्कृति के विस्तार में अभूतपूर्व योगदान दिया है।