MP - दिनदहाड़े पंजाब नेशनल बैंक में चोरी से मचा हड़कंप
बैतूल की पंजाब नेशनल बैंक में आज उस समय हड़कंप मच गया जब एक कियोस्क संचालक सुनील यादव का बैग चोरी हो गया दरअसल सुनील यादव बैग में पैसे लेकर बैंक में जमा करने आए थे उन्होंने बैंक में बैग को रखा और एक महिला का केवाईसी करने में लग गए इतने में एक युवक तेजी से आया और बैग लेकर बैंक के बाहर निकल गया l वहां पहले से उसका एक साथी बाइक स्टार्ट करके खड़ा था l वह बाइक पर बैठकर भाग गया l यह घटना दोपहर 3:10 की है पूरा मामला सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है l पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है l


