पाकिस्तानी पुलिसवालों ने पीओके में सरेंडर कर दिया। सज धज कर पाकिस्तान की पुलिस पीओके के लोगों को लाठी डंडे से मारने पहुंची थी। लेकिन दस मिनट में सभी पुलिसवालों को घसीट घसीट कर सड़कों पर लिटा दिया गया। पीओके की जनता ने पाकिस्तान की सेना और पुलिस को ही नजरबंद कर लिया, 78 साल पहले पाकिस्तान ने भारत के इस इलाके पर कब्जा कर लिया था। लेकिन इस इलाके को पाकिस्तान के कब्जे से छुड़वाने के लिए पीओके की जनता ने ही सबसे बड़ी जंग छेड़ दी है। कुछ दिन पहले भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बस इतना कहा था कि पीओके खुद पर खुद भारत में आकर मिलेगा। इस बात को पीओके की जनता ने दिल से लगा लिया है। पीओके की जनता ने इस इलाके को भारत का बताते हुए पाकिस्तानी सेना की गाड़ियों और कंटेनरों को नदी में फेंक दिया। पीओके की जनता इसी तरह से लड़ती रही तो दस दिनों में आजादी हासिल कर लेगी।