अजयगढ़ के सिन्हाई गांव में गीता यादव घर में अकेली बैठी थी। तभी लल्लू यादव ने देसी कट्टे से उसे गोली मर दी। इसके बाद आरोपी ने उसी हथियार से खुद को भी गोली मार ली। मौके पर ही दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
गोली की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो उन्होंने खून से लथपथ जमीन पर दोनों के शव देखा। युवक के हाथो में देसी कट्टा देखकर पूरे गांव में सनसनी फैल गई । ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए दोनों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। प्रारंभिक जांच में वारदात के कारणों का कोई स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस  मामले की जांच कर रही है।