5 महीने से गायब युवक का सिलेंडर, बिना ओटीपी के कहां जा रहा सिलेंडर...?
छिंदवाड़ा में एचपी नाहर गैस एजेंसी के सामने उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब एक युवक ने गैस वितरण में बड़ी गड़बड़ी का आरोप लगाया। आज दोपहर फ़रियादी लवकुश सोनी निवासी बजरंगनगर का कहना है कि पिछले 5 महीनों से उसके घर सिलेंडर नहीं पहुंचा, जबकि रिकॉर्ड में उसके नाम पर लगातार गैस डिलीवर दिखाई जा रही है। उसने आरोप लगाया कि बिना OTP के ही किसी अन्य व्यक्ति को उसके नाम पर सिलेंडर दिया जा रहा है। घटना के दौरान युवक गुस्से में एजेंसी के बाहर हो-हल्ला करता नजर आया, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामला सामने आने के बाद अब गैस एजेंसी की कार्यप्रणाली और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।


